उत्तराखंड: जंगलों की फैली आग पंहुची हाइवे तक, 7 घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2016 - 02:08 AM (IST)

देहरादून: गर्मिया शुरू होते ही पहाड़ के जंगल धू-धू कर जलने लगे हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के पौड़ी श्रीनगर हाइवे के नजदीकी जंगल में भीषण आग की खबर है। आग से यातायात भी प्रभावित हुआ है तथा इस वगाग्नि की चपेट में आने से अब तक 7 लोगों के घायल होने की खबर है। इसके अलावा राज्य को भारी राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
 
गौरतलब है कि उत्तराखंड में गर्मी के चलते जंगलों में भडक रही आग में झुलसकर अब तक पांच व्यक्तियों की मृत्यु होने और कुमांऊ तथा गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में 1890.92 हेक्टेयर से ज्यादा का जंगल तबाह होने से चिंतित राज्य प्रशासन ने आग बुझाने के काम में लगे कर्मचारियों की संख्या 3000 से बढाकर दोगुनी कर दी है।   
 
प्रमुख वन संरक्षक (रिसर्च) बीपी गुप्ता ने ‘बताया कि फरवरी में वनों में आग लगने की शुरुआत होने के बाद से प्रदेश में इस साल अब तक कुल 922 घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें एक मां-बेटा सहित पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और सात अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस आग में 1890.92 हेक्टेयर जंगल तबाह हो चुके है।

गुप्ता ने बताया कि चीड़ और साल के पेडों की बहुतायत वाले पौडी, टिहरी और नैनीताल इस वनाग्नि से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। चीड़ और साल की सूखी पत्तियां बहुत जल्दी आग पकडती हैं और इसलिये इन जंगलों में आग बहुत तेजी से फैलती है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News