देश की 40 प्रतिशत महिलाओं के पास निजी संपत्ति : सर्वे

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2016 - 09:09 PM (IST)

नई दिल्ली : देश के 15 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से अधिक महिलाओं के पास या तो अपनी संपत्ति है अथवा वह संयुक्त संपत्ति में हिस्सेदारी रखती हैं जो कि बढ़ते महिला सशक्तिकरण का एक संकेत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। कुल 15 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-4) 2015-16 के पहले चरण में आबादी, स्वास्थ्य और पोषण पर सूचना मुहैया कराने के अलावा महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रगति के संकेत मिले हैं।
 
 मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘देश में महिलाओं की स्थिति समझने के लिए इस समय कुछ नए घटक जैसे संपत्ति पर महिलाओं का अधिकार एवं गर्भवती महिला के खिलाफ घरेलू हिंसा आदि को भी शामिल किया गया। सर्वेक्षण में महिलाओं की उन्नति के सकारात्मक संकेत दिखाई दिए हैं।’’ इस सर्वेक्षण में बिहार सबसे आगे है और वहां की करीब 58.8 प्रतिशत महिलाओं के पास निजी संपत्ति है, जबकि इसके बाद मेघालय और त्रिपुरा की 57.3 प्रतिशत महिलाओं के पास और कर्नाटक की 51.8 प्रतिशत महिलाओं के पास अपने नाम की संपत्ति है। 
 
तेलंगाना में 50.5 प्रतिशत महिलाओं के पास निजी संपत्ति है। सर्वेक्षण में पाया गया है कि करीब 75 प्रतिशत विवाहित महिलाएं घर के निर्णयों में हिस्सा लेती हैं। इस सर्वेक्षण के अनुसार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पोषण में भी उल्लेखनीय सुधार दिखाई दिया है। देश के अन्य राज्यों एवं शेष केन्द्रशासित प्रदेशों में सर्वेक्षण जारी है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News