Navratri Fasting: नवरात्र का व्रत तोड़ने के बाद न खाएं ये चीजें, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
punjabkesari.in Wednesday, Oct 01, 2025 - 01:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः नवरात्र के दौरान लोग मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए व्रत रखते हैं। यह व्रत अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन के साथ खत्म होता है। लंबे समय तक फलाहारी भोजन लेने के बाद अचानक सामान्य खाना खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में समस्या, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
व्रत तोड़ते समय क्या खाएं?
व्रत के बाद हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना चाहिए। इसके लिए फल, ताजे फलों का रस, छाछ, दही और मूंग की दाल की खिचड़ी सबसे अच्छे विकल्प हैं। सूप और नारियल पानी भी इस समय शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को सुचारू रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार व्रत तोड़ते समय थोड़ा-थोड़ा और कई बार में खाना सबसे सुरक्षित होता है।
व्रत तोड़ने के बाद क्या न खाएं?
कुछ खाद्य पदार्थ व्रत के तुरंत बाद सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं-
- मसालेदार और तैलीय खाना
- ज्यादा मीठा या प्रोसेस्ड फूड
- ज्यादा प्रोटीन या नॉनवेज
- कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स
- साथ ही, खाने में जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे भोजन करना पाचन के लिए सबसे अच्छा होता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि व्रत के बाद पौष्टिक और हल्का भोजन लेना जरूरी है। यह शरीर को धीरे-धीरे सामान्य डाइट पर लौटने में मदद करता है और पाचन प्रणाली को किसी प्रकार का झटका नहीं लगता।