पाकिस्तान से लगती सीमा सील करेगा भारत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2016 - 10:40 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान से लगती सीमा को सील करने के बारे में शुक्रवार को चार सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सिंह शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे।

गृह मंत्री पाकिस्तान की सीमा से लगते चार राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्रियों के साथ जैसलमेर में बैठक करेंगे। इसके बाद वह जैसलमेर में मुरार स्थित चौकी का दौरा करेंगे और जवानों से बात करेंगे। यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह बाड़मेर में मुनाबाओ चौकी पर जाएंगे तथा वहां भी जवानों के साथ बात करेंगे।   पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन और फायरिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच हो रही गृह मंत्री की यात्रा  को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस बीच,सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने भी आज पश्चिमी कमान का दौरा किया और पश्चिमी सीमाओं से लगते क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ सेना की तैयारी का जायजा लिया। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना की कार्रवाई के बाद से भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति है और पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर फायरिंग कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News