30 साल में भारत से मिट जाएगा गरीबी का नामोनिशान: मोदी

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2015 - 03:30 AM (IST)

डबलिन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत इस समय दुनिया की सबसे तेज गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है और अगर अगले 30 साल तक यह सिलसिला जारी रहा तो देश से गरीबी का नामोनिशान मिट जाएगा।  मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की मूल बातों को दुनिया आज स्वीकारने लगी है लेकिन यह तभी हुआ है जब भारत ताकतवर हो रहा है। भारत के विकास की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। 
 
कहा जा रहा है कि 21वीं सदी एशिया की होगी और साथ ही दुनिया यह भी मानने लगी है कि धीरे-धीरे यह भारत की सदी हो सकती है।  उन्होंने कहा कि एक समय ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संगठन ब्रिक्स बहुत मशहूर हुआ था। लोगों का कहना था कि ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका की गाड़ी तो पटरी पर है लेकिन भारत लुढ़क गया है और इस संगठन में उसकी जगह इंडोनेशिया ले सकता है। आज विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विभिन्न रेटिंग एजेंसियों का कहना है कि इस संगठन में सबसे ताकतवर देश भारत है। वह आज सबसे तेज गति से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News