Diwali bumper gift! सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएगा 20% Diwali Bonus, इस राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 05:09 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिवाली से ठीक पहले केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों ने कर्मचारियों को बोनस देना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बाद अब तमिलनाडु सरकार ने भी अपने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (PSUs) के कर्मचारियों के लिए बड़े बोनस का ऐलान किया है।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने राज्य के 'सी' और 'डी' श्रेणी के कर्मचारियों को 20 %तक बोनस और प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। इस फैसले से राज्य के 2,69,439 कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा और सरकार पर ₹376.01 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। उम्मीद है कि कर्मचारियों को दिवाली से पहले ये राशि दी जाएगी। 

PunjabKesari

किसे कितना मिलेगा बोनस?

बोनस की दर PSUs के लाभ की स्थिति पर निर्भर करेगी:

  •  तमिलनाडु उत्पादन एवं वितरण निगम, राज्य परिवहन निगम, और नागरिक आपूर्ति निगम जैसे लाभ कमाने वाले उद्यमों के पात्र कर्मचारियों को 8.33% बोनस और 11.67% एक्‍स ग्रेशिया दिया जाएगा। यह कुल 20% होगा।
  • तमिलनाडु आवासीय बोर्ड और चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल-आपूर्ति बोर्ड जैसी संस्थाओं के पात्र कर्मचारियों को 8.33% बोनस और 1.67% एक्‍स ग्रेशिया, यानी कुल 10% मिलेगा।
  •  तमिलनाडु जल-आपूर्ति एवं ड्रेनेज बोर्ड के पात्र कर्मचारियों को 8.33% बोनस और तमिलनाडु नागरिक आपूर्ति निगम के अस्थायी कर्मचारियों को ₹3,000 का एक्‍स ग्रेशिया प्रदान किया जाएगा।

PunjabKesari

बोनस गणना की सीमा:  Bonus Amendment Act 2015 के तहत वेतन सीमा ₹21,000 और गणना के लिए मासिक वेतन सीमा ₹7,000 तय है, लेकिन वित्तवर्ष 2024-25 के लिए इन सीमाओं को तोड़ने करने की बात कही गई है।

यूपी सरकार भी देगी बोनस

तमिलनाडु के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दिवाली पर अपने लाखों कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों को अधिकतम ₹7,000 तक का बोनस दिया जाएगा। इस फैसले से यूपी के 14.82 लाख कर्मचारियों को त्योहारों से पहले फायदा मिलेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News