pixs: आज नाग पंचमी पर 13 वर्ष उपरांत दुलर्भ संयोग, कैसे प्राप्त करें लाभ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2015 - 10:26 AM (IST)

अंबाला: आज नाग पंचमी पर 13 वर्ष उपरांत दुलर्भ संयोग बन रहा है। जो प्रत्येक जन के जीवन में आनंद, सौभाग्य और शांति का संचार करेगा। ज्योतिषचार्यों के अनुसार इस वर्ष नागपंचमी दो दिन मनाई जाएगी। आज सूर्य और वृहस्पति सिंह राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में होंगे। आज के दिन नागपंचमी दोपहर 3 बजे तक मनाई जाएगी लेकिन 12 से 3 बजे तक देवकाल न होने के कारण दोपहर 12 बजे तक पूजा की जा सकती है।

शास्त्रों में कहा गया है कि नागपंचमी के दिन यदि नागदेवता को दूध पिलाया जाए या शिव मंदिर में नाग पूजा करके जलाभिषेक किया जाए तो काल सर्पदोष का प्रभाव कम हो जाता है और ग्रहों के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। शिव पुराण व अन्य ग्रंथों में कहा गया है कि काल सर्प दोषयुक्त कुंडली वाला व्यक्ति यदि नागपंचमी पर नाग की पूजा करें और शिवजी पर सहस्राभिषेक करें तो सर्वमनोकामना सिद्धि प्राप्त होती है।

नागपंचमी पर महिलाएं अपने घर की दीवार या आंगन में गोबर से सांप की आकृति बनाकर जल, घी अर्पित करती हैं और दूध व लाई का भोग भी लगाती हैं। ऐसी मान्यता है कि दूध का भोग लगाने और नागदेवता की पूजा-अर्चना करने से सात पीढिय़ों तक नागों का भय नहीं रहता। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News