अपडेट हुआ Youtube एप, मिलेगा नया इंटरफेस और बहुत कुछ

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2015 - 07:11 PM (IST)

जालंधर : मोबाइल पर यूजर अनुभव को बढ़ाने के लिए Youtube एप को रिडिजाइन कर दिया है और इसमें वीडियो एडिटिंग टूल के साथ यूजर इंटरफेस को भी अपडेट किया गया है। Youtube के इस अपडेट को एंड्रायड के लिए पेश किया है और आने वाले दिनों में iOS डिवाइसिस में भी इसका नया वर्जन देखने को मिलेगा।

Youtube के ग्लोबल ब्लाॅग के मुताबिक अपडेट में मुख्य स्क्रीन पर अब तीन नए टैब होम, सुब्स्क्रिप्शन्स और अकाउंट देखने को मिलेंगे। अपडेट के बाद यूजर्स को वीडियो क्रिएशन टूल्स भी मिलेंगे। इसमें वीडियो फुटेज ट्रिप करना, इमेज टिंट करना, फिल्टर लगाना, म्यूजिक डालना और यूट्यूब ऐप के साइड से अपलोड करना शामिल है। अपडेट के बाद वर्टिकल वीडियो भी और बेहतर तरीके से देखा जा सकेगा।

अपडेट के बारे में जानकारी देते हुए Youtube की CEO Susan Wojcicki ने बताया कि Youtube लाइव स्ट्रीन फीचर को भी 12 स्टेप से छोटा करके 3 स्टेप का कर दिया गया है। साथ ही Youtube पर 360 डिग्री वीडियो सपोर्ट भी शुरू करने की बात कही गई है जो इस साल के अंत तक देखने को मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News