WWDC 2015 : जानें पहले दिन Apple के इवेंट में क्या रहा खास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2015 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली : आज से (8 जून) एप्पल की सलाना वर्ल्डवाइड डवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) शुरू हो गई है जो अगले पांच दिन तक चलेगी। भारतीय समय अनुसार यह इवेंट 10 बजे शुरू हुआ और करीब 1 बेज तक चला। इस इवेंट के दौरान कंपनी एप्पल म्यूजिक सर्विस, iOS 9, मैक OS X El Capitan और watchOS को पेश किया और इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही कंपनी ने एप्पल पे को भी पहले से बेहतर बना दिया है। जानें WWDC 2015 में पहले दिन क्या-क्या हुआ :-

Google को टक्कर देने के लिए Apple ने खुद को बनाया और भी Smart

- एप्पल ने OS X, iOS, और watchOS के अलावा कई सारे फीचर्स और सर्विस के बारे में बात की ।
- Craig Federighi ने OS X के बारे में नई जानकारी दी।
- OS X Yosemite अन्य पीसी ओएस के मुकाबले ज्यादा तेज रहा।

- मैक का नया ओएस OS X El Capitan पेश किया गया।
- नए इशारों की मदद से आसानी से क्विक ऑक्शंस जैसे मेल को डिलीट कर सकेंगे।
- Spotlight, Split View, विंडो मैनेजमेंट के बारे में भी जानकारी दी गई।
- स्पॉटलाइट में ज्यादा जगह सर्च किया जा सकता है।
- स्प्लिट व्यू से एक ही बार दो एप्स चलाए जा सकते है।
- email, opening apps, सारे काम तेज करता है।
- मैक में आया Metal, इससे खेल और अन्य ऐप्स के विस्तार का नया रास्ता साफ हो गया है।
- Metal कोर ग्राफिक्स तकनीक है जिससे एप्स सीधे GPU से एकसेस करेंगे।
- OS X El Capitan को डेवलपर्स के लिए बीटा वर्जन आज से और लोगों के लिए बीटा वर्जन इस गर्मियों में उपलब्ध होगा।
- OS X El Capitan के पूरी दुनिया में फ्री में डाउनलोड की सुविधा मिलेगी।

- एप्पल ने पेश किया iOS 9।
- iOS 9 के साथ पूरे ओएस को और बेहतर बनाया गया है।
- सिरी ने एक सप्ताह में 1 अरब से अधिक अनुरोध लिए है।
- iOS 9 से सिरी 40% तेज और ज्यादा शुद्ध हुआ।
- वाॅयस असिस्टेंट सिरी से पहले से ज्यादा चीजों के बारे में पुछा जा सकता हैं।
- हैडफोन के माध्यम से आईफोन को कार से कनेक्ट करने पर रिसेंट आॅडियो की जानकी देगा।
- ई-मेल करते समय लोगो को जोड़ने के दौरान डिवाइस यूजर की मदद करेगा।
- फोन पर केक बनाने के लिए सर्च करने पर आपका पसंदीदा कुकिंग ऐप में खुल जाएगा।
- स्पोर्टलाइट में डिवाइस कानटेक्ट, एप्स और जगह का सुझाव देगा।

- एक 10 साल से एप्पल वेटेरन और इंटरनेट सर्विसेज की वाइस प्रेजिडेंट जेनिफर बेली ने एप्पल पे के बारे में बात की।
- एप्पल पे सभी प्रमुख क्रेडिट नेटवर्क के साथ काम करेगा।
- और अधिक बड़े ब्रांड एप्पल पे का उपयोग कर रहे हैं।
- अगले महीने से एप्पल पे अमरीका में 1 मिलियन से अधिक स्थानों पर प्रयोग किया जाएगा।
- हम दिन ज्यादा से ज्यादा ऐप द्वारा एप्पल पे का इस्तेमाल होगा।
- एप्पल पे यूनाइटेड किंगडम मे इस जुलाई में लांच होगा।
- एप्पल पे यूके में 70% क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ काम करेंगे।
- आप एप्पल पे के समय इनाम कार्ड जोड़ सकते हैं, ताकि इसका बाद में प्रयोग किया जा सके।
- पैसे अदा करने वाली मशीन के उपर iPhone रखने पर एप्पल पे स्वचालित रूप से सही इनाम कार्ड का चयन कर लेगा।
- लंदन में जुलाई से शुरू होगा एप्पल पे।
- लंदन में एप्पल पे से करें मैट्रो का सफर।

- आप सीधे अपने नोट्स के लिए सफारी, मैप्स और अन्य एप्लिकेशन से सामग्री जोड़ सकते हैं।
- नोट्स मैक, आईपैड और आईफोन में उपलब्ध है।

- मैप्स को जोर इस्तेमाल किया जा सकता है, iOS 9 के साथ नए फीचर दिए गए है।
- एप्पल मैप्स में ट्रांजिट फीचर पूरे रास्ते का ट्रांजिट बताएगा मैप। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में लगने वाला वक्त बताएगा। आपके आस-पास एप्पल पे की जानकारी मिलेगी।

- एप्पल ने न्यूज ऐप पेश किया। जिसमें नई खबरों की जानकारी मिलेगी।
- एप्पल प्रोडक्ट मार्केटिंग के वाईस प्रेजिडेंट Susan Prescott जो 2003 में कंपनी के साथ जुड़े उन्होंने इस बारे में जानकारी दी।
- लेटेस्ट स्टोरी, आर्टिकल्स और पोस्ट मिलियन टापिक्स में चयन कर सकते हैं।
- एक ही स्थान पर आपकी सभी न्यूज पसंदीदा प्रकाशकों, विषय, और शैलियों में रहेगी।  
- आपके द्वारा पढ़ी गई खबरों को एप्पल द्वारा किसी को नहीं बताया जाएगा, ये जानकारी सेफ रहेगी।
- शीर्ष न्यूयॉर्क टाइम्स, ESPN, कोंडे नास्ट और कई न्यूज के लिए सामग्री उपलब्ध करवाएंगे।
- न्यूज अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में उपलब्ध होगा।

- iOS 9 में दिया गया QuickType keyboard टाइपिंग को पहले से बेहतर बनाएगा।
- नए शाॅटकट बार आईफोन और आईपैड पर लिखने को सरल बनाएंगे।
- आईपैड के साथ कीबोर्ड इस्तेमाल करने पर आप नए शाॅटकट्स को इस्तेमाल कर पाएंगे।
- iOS 9 में ऐप्स के बीच को स्विचिंग बदल दिया गया है।
- स्प्लिट व्यू से एक बार में दो एप्स को एक विंडो पर (मल्टी टास्किंग फीचर) चलाया जा सकता है।
- iOS 9 से iPhone 6 की बैटरी को एक घंटा बढ़ जाएगी।
- टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन आपकी एप्पल आईडी को प्रोटेक्ट करेगी।
- iOS 9 में नए डेवलपर API की सुविधाएं भी हैं।
- हैल्थ ऐप आपके वर्कऑउट्स की सारी जानकारी को ट्रैक करेगी।
- पहले से सेफ हुआ कार प्ले, वायरलेस तरीके से होगा कार के प्लेयर के कनेक्ट
- iOS 9 डेवलपर बीटा आज से और पब्लिक बीटा जुलाई से उपलब्ध होगा।
- Swift आसानी से iOS और OS X दोनों के लिए ऐप्स बनाने के लिए एक ही भाषा प्रदान करेगा।
- एप्प स्टो के लिए डेवलपर्स को 30 बिलियन डाॅलर से ज्यादा दिए गए।
- ऐप्स स्टोर में 195,000 शिक्षा से जुड़े ऐप्स हैं।

- Apple Watch का नया वर्जन watchOS 2
- Kevin Lynch ने watchOS 2 के बारे में बताया
- watchOS 2 में नए नए चेहरों, सुविधाओं और कार्यों को कर सकेंगे।
- एप्पल वाच के नए ओेएस में फोटो को डिस्प्ले पर वाच फेस के रुप में लगा सकेंगे।
- Time-Lapse 24 घंटे समय, लोकेशन आदि के बारे में जानकारी देगा।
- watchOS 2 में थर्ड पार्टी ऐप्स की जानकारी भी बाच फेस पर दिखेगी।
- एक साइड में गिरी हुई स्थिति में पड़ी एप्पल वाच, चार्जिंग से समय अपने आप नाइटस्टैंड मोड का चयन कर लेगी।
- स्मार्ट रिप्लाई, इमोजी और डिक्टेशन से एप्पल वाच से ई-मेल का जवाब दे सकेंगे।
- वर्कऑउट्स के शुरू से अंत तक वाॅयस एसिस्टेंट सिरी का प्रयोग कर सकते हैं।
- फेसबुक, ट्विटर, और संदेश के जरिए वर्कऑउट्स और एक्टिविटी शेयर भी कर सकेंगे।
- अब आपके एसी का कंट्रोल आपकी एप्पल वाच में।
- अब आपकी गाड़ी के दरवाजे खुलेंगे एप्पल वाच से।
- इसके अलावा इसमें कई सारे एप्स भी उपलब्ध हैं।

- Apple Music के बारे में जानकारी दी गई।
- Jimmy Iovine स्टेज पर इस बारे में बताया।
- एप्पल ने लांच किया ग्लोबल रेडियो।
- एंड्रायड और विंडोज में इस साल के बाद आएगा एप्पल की Music सेवा।
- पहले 3 महीने फ्री होगा Apple Music, उसके बाद देने होंगे 9.99 डाॅलर प्रति माह।
- जून 30 से एप्पल म्यूजिक iOS 8.4 के साथ 100 देशों में आईफोन, आईपैड और आईपोड में चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News