स्मार्टफोंस पर खेली जा सकेगी इतिहास की सबसे लोकप्रिय Game

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2015 - 01:56 AM (IST)

क्या आपको Snake के बारे में याद है? जी हां हम उसी Snake गेम की बात कर रहे हैं जो नोकिया के फोंस में आती थी। यह गेम बहुत ही सफल हुई और दुनिया में मीलियन फोन यूजर्स ने Snake गेम को खेला। अब यह गेम आपके स्मार्टफोन पर भी आने वाली है।

Snake Revind नाम से इस गेम को एक बार फिर ग्राफिक्स और गेमप्ले फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे इस महीने के बाद लांच किया जा सकता है। Armanto ने इसका अद्यतन संस्करण बनाने के लिए फिनिश खेल स्टूडियो Rumilus डिजाइन के साथ भागीदारी की है।

सबसे पहले यह गेम पीसी पर उपलब्ध थी। परंतु जब स्नेक का वर्जन 1997 में नोकिया 6110 के साथ फोन में आया तो इसका बहुत प्रभाव पड़ा और यह दुनिया में इतिहास की सबसे लोकप्रिय गेम बन गई। यह मोनोक्रोम सेलफोन के लिए थी। नोकिया में डिजाइन इंजीनियर Taneli Armanto इसके लिए जिम्मेदार थे।

मोबाइल पर खेले जाने वाले अधिकांश खेलों की तरह स्नेक रिवाइंड भी फ्री में उपलब्ध होगी। अब आश्चर्यजनक बात यह है कि यह गेम एंड्रायड, विंडोज फोन और iOS पर एक ही समय पर उपलब्ध होगा। ऐसा हमेशा नहीं होता कि कोई गेम या ऐप तीनों आॅप्रेटिंग सिस्टम पर एक साथ उपलब्ध हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News