whatsapp पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्यों?

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2015 - 04:02 PM (IST)

नई दिल्लीः व्हॉट्सएप्प ने ग़ैर-आधिकारिक एंड्रॉयड एप्प के इस्तेमाल करने वालों पर 24 घंटे की पाबंदी लगा दी है। फ़ेसबुक के मालिकाने वाली इस मैसेजिंग सेवा ने कहा है कि उसने व्हॉट्सएप्प प्लस के यूजर्स के ख़िलाफ यह कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि इससे सूचनाओं के लीक होने का खतरा है। व्हॉट्सएप्प जैसी ही सुविधाएं देने वाले व्हॉट्सएप्प प्लस को स्पेन के व्यक्ति ने विकसित किया है, जो खुद को राफ़ालेंस कहते हैं।

एप्प स्टोर के मुताबिक़, 2012 में जारी किए जाने के बाद व्हॉट्सएप्प प्लस को क़रीब साढ़े 3 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि एंड्रॉयड यूज़र्स को एप्प डाउनलोड करने के स्रोत के बारे में सतर्क रहना चाहिए।

व्हॉट्सएप्प का बयान
इस ग़ैर आधिकारिक एप्प का समर्थन करने वाले एक डेवेलपमेंट कम्युनिटी के मॉडरेटर ने गूगल प्लस पर सूचना दी है कि, "हमें ब्लॉक कर दिया गया है और हमें व्हॉट्सएप्प से एक चिठ्ठी मिली है। हमें सभी डाउनलोड लिंक को हटाना पड़ रहा है।"

व्हॉट्सएप्प बातचीत की पृष्ठभूमि में मनपसंद रंग और तस्वीरें लगाने की सुविधा देता है जो आधिकारिक सेवा में नहीं है। इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए पहले आधिकारिक एप्प को हैंडसेट से हटाना पड़ता है। आधिकारिक व्हॉट्सएप्प साइट पर कहा गया है कि व्हॉट्सएप्प प्लस के डेवलपर्स का व्हॉट्सएप्प से कोई रिश्ता नहीं है और हम इसे सपोर्ट नहीं करते।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News