वाहन उद्योग में किर्लोस्कर के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा : चिदंबरम
punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 01:41 PM (IST)

चेन्नई, 30 नवंबर (भाषा) राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि वाहन क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
किर्लोस्कर का मंगलवार को बेंगलुरु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘विक्रम किर्लोस्कर का असामयिक निधन झटका है और यह उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान है। उद्योग जगत के बहुत कम लोगों में उनके जैसी नेतृत्व क्षमता है।’’
चिदंबरम ने कहा, ‘‘वाहन उद्योग में किर्लोस्कर के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनकी पत्नी, पुत्री और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ममता को अडाणी मुद्दे पर चुप्पी साधे रहने के निर्देश मिले होंगे : अधीर

Corona Cases in India: भारत में दम तोड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 100 से भी कम नए केस

महाराष्ट्र पुलिस को ‘आतंकवादियों’ को खास समुदाय का बताने वाले मॉक ड्रिल करने से रोका गया

त्रिपुरा विस चुनाव: अमित शाह और ममता बनर्जी आज रहेंगे राज्य के दौरे पर