नाबार्ड के अधिकारी वेतन में विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल करेंगे
punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 09:25 PM (IST)
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के अधिकारियों के संगठन ने वेतन विसंगतियों में सुधार की मांग को लेकर शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
नाबार्ड के अधिकारी 14 सितंबर, 2022 को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के आदेश के बाद उसे लागू करने के लिये 21 सितंबर, 2022 को जारी प्रशासनिक परिपत्र के बाद से आंदोलन पर हैं।
अधिकारियों के संगठन ऑल इंडिया नाबार्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि पिछले दो महीनों में डीएफएस के अधिकारियों को दिये गये प्रतिविदेन और उनके साथ कई दौर की बातचीत के बाद उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। उसके बाद संसद मार्च और भूख हड़ताल की जाएगी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।