भारत-ईयू एफटीए पर अगले दौर की वार्ता सितंबर में ब्रुसेल्स में होगी
punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 07:29 PM (IST)
नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पहले दौर की वार्ता शुक्रवार को पूरी की और अगले दौर की वार्ता सितंबर में ब्रसेल्स में होगी। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस समझौते का मकसद दोनों पक्षों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है।
भारत और यूरोपीय संघ ने व्यापार, निवेश और भौगोलिक संकेतों (जीआई) के प्रस्तावित समझौतों पर आठ साल के बाद 17 जून को बातचीत फिर से शुरू की थी।
अधिकारी ने बताया कि पहले दौर की वार्ता 27 जून को शुरू हुई थी और एक जुलाई को पूरी हुई।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत की तरफ से एफटीए वार्ता की अगुवाई वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव निधि मणि त्रिपाठी ने की। यूरोपीय संघ का प्रतिनिधित्व उसके मुख्य वार्ताकार क्रिस्टोफ कीनर ने किया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।