दिल्ली सरकार कीर्ति नगर फर्नीचर हब को विश्वस्तरीय बाजार में विकसित करेगी: सिसोदिया

punjabkesari.in Friday, Jun 17, 2022 - 10:09 PM (IST)

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जानेमाने कीर्ति नगर फर्नीचर हब को विश्व स्तरीय बाजार के रूप में विकसित करेगी।
सिसोदिया ने कीर्ति नगर बाजार के व्यापारियों के साथ बातचीत की और दिल्ली सरकार द्वारा किए जाने वाले इसके पुनर्विकास पर उनकी राय जानी।
दिल्ली सरकार के वार्षिक बजट 2022-23 के मुताबिक राज्य के पांच बाजारों - कीर्ति नगर, कमला नगर, खारी बावली, लाजपत नगर और सरोजिनी नगर का पुनर्विकास किया जाएगा।
सिसोदिया ने कहा कि पुनर्विकास परियोजना के तहत पूरे कीर्ति नगर बाजार को भूमिगत बिजली के तारों, आधुनिक बुनियादी ढांचे और व्यापार के अनुकूल माहौल के साथ एक नया रूप दिया जाएगा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News