बिसाग-एन ने पीएम गतिशक्ति योजना पर सरकारी अधिकारियों के साथ क्षमता निर्माण अभ्यास किया

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 12:42 AM (IST)

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान तैयार करने वाला बिसाग-एन ((भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लिकेशंस एंड जियोइनफॉरमैटिक्स) अपनी मौजूदा/नियोजित परियोजनाओं के डेटा को एक ही मंच पर एकीकृत करने और उनके बीच तालमेल के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ क्षमता निर्माण अभ्यास कर रहा है।

बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बिसाग-एन ने एक भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) मंच पर यह योजना विकसित की है। इस मंच पर व्यापक डेटाबेस में सभी मंत्रालयों/विभागों की एक विशिष्ट कार्य योजना से जुड़ा डेटा शामिल किया जा रहा है।

इस प्रणाली को आगे परियोजना प्रबंधन उपकरण, गतिशील डैशबोर्ड, प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) आदि के साथ एक डिजिटल मास्टर प्लानिंग उपकरण के रूप में विकसित किया जाएगा।

मौजूदा अभ्यास पहले ही पत्तन, पोत परिवहन, नागरिक उड्डयन, विद्युत, नवीकरणीय ऊर्जा, कपड़ा और दूरसंचार सहित विभिन्न मंत्रालयों के लिए शुरू किया जा चुका है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News