आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में सितंबर माह में उत्तर प्रदेश का चंदौली शीर्ष पर

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 10:39 PM (IST)

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश का चंदौली जिला नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में सितंबर में शीर्ष पर रहा।
नीति आयोग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। झारखंड का बोकारो दूसरे और झारखंड का ही पूर्वी सिंहभूम जिला तीसरे स्थान पर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र चौथे स्थान पर रहा है।
यह रैकिंग सितंबर में 112 आकांक्षी जिलों में छह विकासात्मक क्षेत्रों में हुई प्रगति पर आधारित है।
स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और बुनियादी संरचना जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति के आधार पर जिलों को रैंकिंग दी जाती है।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम जनवरी, 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण सामाजिक क्षेत्रों में धीमी प्रगति वाले जिलों में बदलाव लाना है और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करना है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News