कोहली ने आते ही बना दिया जबरदस्त रिकॉर्ड, बने नंबर बन बल्लेबाज

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 05:53 PM (IST)

नई दिल्ली: विराट कोहली ने चोट से उबरते हुए मुंबई के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में ही जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 62 रनों की पारी खेलते हुए आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यह रिकॉर्ड उन्होंने गुजरात के कप्तान सुरेश रैना को पछाड़कर बनाया। 

रैना ने आईपीएल में अब तक खेले गए 149 मैचों में 4171 रन बनाए हैं। वहीं, कोहली शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ 47 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलकर 140 मैचों में 4172 रन बना चुके हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 146 मैचों में 3883 रन बनाए हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। 

वहीं कोलकाता कप्तान गौतम गंभीर इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने 135 मुकाबलों में 3801 रन बनाए हैं। हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। वे अब तक खेले गए 103 मैचों में 3512 रन बना चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News