नशे में वाहन चलाते पकड़े गए रूनी, लगा दो साल वाहन नहीं चलाने का प्रतिबंध

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2017 - 06:47 PM (IST)

स्टॉकपोर्ट: शराब के नशे में वाहन चलाने के दोषी पाए गए इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान वेन रूनी पर दो साल तक वाहन नहीं चलाने का प्रतिबंध लगाने के साथ अदालत ने उन्हें 100 घंटे अवैतनिक समुदायिक काम करने का आदेश भी दिया है। लीग मैचों में एवर्टन के लिए खेलने वाले 31 वर्षीय रूनी को को पुलिस ने मैनचेस्टर में नशे की हालत में वाहन चलते हुए पकड़ा था।

रूनी तय सीमा से तीन गुना ज्यादा नशे में थे। अदालत के फैसले के बाद एक बयान जारी कर उन्होंने कहा, ‘‘अदालत के फैसले के बाद मैं सर्वाजनिक रूप से इस अक्षम्य कार्य के लिए माफी मंगता हूं। तय सीमा से अधिक नशे में होने के बाद भी वाहन चलाना पूरी तरह मेरी गलती थी।

इसके लिए मैंने पहले ही अपने परिवार, प्रबंधक और एवर्टन से जुडे लोगों से माफी मांग ली है। अब मैं अपने प्रशंसकों से भी माफी मांगता हूं।’’ रूनी इंग्लैंड की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News