महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करेगा हॉकी इंडिया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2016 - 03:46 PM (IST)

नई दिल्ली: रियो ओलम्पिक में 36 साल बाद कदम रखने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम और उनके स्टॉफ को ''हॉकी इंडिया'' द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 198 के मॉस्को ओलम्पिक के 36 साल बाद ओलम्पिक में कदम रखा है। इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम और स्टॉफ के प्रत्येक सदस्य को यहां 26 मार्च को यहां आयोजित होने वाले एचआई पुरस्कार समारोह में एक-एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा।
 
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी ने कहा, यह भारत में महिला हॉकी के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। अब तक महिला हॉकी के लिए 2002 में मैनचेस्टर के राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण पदक सबसे बड़ी उपलब्धि थी, लेकिन रियो ओलम्पिक 2016 का टिकट पाने से एक नया मुकाम हासिल हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News