पुर्तगाली नोर्टन डि मातोस का भारत अंडर-17 कोच बनना तय

punjabkesari.in Wednesday, Feb 22, 2017 - 09:08 PM (IST)

नई दिल्ली: पुर्तगाल के लुई नोर्टन डि मातोस को भारत अंडर 17 विश्व कप फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया जा सकता है क्योंकि वह इस पद के लिये अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की नंबर एक पसंद के रूप में उभरे हैं। पुर्तगाल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और गिनी बिसाउ के राष्ट्रीय कोच रहे 63 वर्षीय मातोस अनुबंध के संबंध में अगले सप्ताह खेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिलेंगे।  

भारत के छह शहरों में छह से 26 अक्तूबर के बीच होने वाले अंडर 17 फीफा विश्व कप के लिये भारतीय फुटबाल टीम का मुय कोच पद इस महीने के शुरू में निकोलेई एडम को बर्खास्त किये जाने के बाद खाली पड़ा है।  एआईएफएफ महासचिव कुशाल दास ने पीटीआई से कहा, ‘‘डि मातोस एआईएफएफ समिति की पहली पसंद है। वह भारत आकर खेल सचिव और एआईएफएफ अध्यक्ष से मिलेंगे और फिर उसके बाद फैसला किया जाएगा। कोच नियुक्ति का आखिरी फैसला एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल करेंगे। ’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News