गोल्डन ग्लव टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने जीते 10 पदक

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 07:56 PM (IST)

नई दिल्ली: र्सिबया के वोज्वोदिना में आयोजित छठे गोल्डन ग्लव मुक्केबाजी टूर्नामेंट में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने दो स्वर्ण सहित 10 पदक जीते। प्रतिस्पर्धा में दो स्वर्ण के अलावा भारतीय टीम ने चार रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए। ज्योति ने 51 किलोग्राम में और वानलालहरितपुई 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजलि (48 किलोग्राम), साक्षी (54 किलोग्राम), आस्था (69 किलोग्राम) और अनुपमा (81 किलोग्राम) ने रजत पदक प्राप्त किए।

सेमीफाइनल में हार के बाद मंदीप (57 किलोग्राम), निशा ( 64 किलोग्राम) श्रुति (75 किलोग्राम) और नेहा (81 किलोग्राम से अधिक) को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News