26 अक्टूबर से आयोजित होगी सीनियर हॉकी चैम्पियनशिप

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2016 - 08:43 AM (IST)

नई दिल्ली: पुरुष तथा महिला वर्गों की पहली हॉकी इंडिया 5 ए साइड सीनियर हॉकी नेशनल चैंपियनशिप 26 से 30 अक्टूबर तक पुणे के शिव छत्रपति स्पोटर्स काम्पलैक्स में आयोजित होगी।  

इंडोर कोर्ट पर आयोजित होने वाला हॉकी का यह छोटा प्रारूप पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है और यह 38.5 मीटर गुणा 22.5 मीटर आकार के मैदान पर खेला जाएगा। इस प्रारूप को कराये जाने का उद्देश्य इस खेल में और लचीलापन लाना है ताकि यह अलग अलग परिस्थितियों तथा मैदानों पर खेला जा सके।  प्रत्येक मुकाबले 10-10 मिनट की 3 अवधि में होंगे तथा प्रत्येक अवधि के बीच तीन मिनट का अन्तराल होगा। यह प्रारुप गोल आदि के नियमों को लेकर नियमित हॉकी से कुछ अलग होगा। 

गलतियां होने पर फ्री हिट का प्रावधान भी होगा जैसे आधुनिक हॉकी में शूटआउट का प्रावधान है। टूर्नामैंट में 8 टीमें एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटीज ,हरियाणा, झारखंड , कर्नाटक , महाराष्ट्र , ओड़िशा,पंजाब तथा उत्तर प्रदेश हिस्सा लेंगी।  हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक ने टूर्नामैंट की घोषणा करते हुए कहा कि हॉकी 5 ए साइड एक रोमांचक प्रारूप है और वैश्विक स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से हमें इसके देश में प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय होने की संभावना के बारे में आकलन करने को मिलेगा। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रशंसकों को एक नया अनुभव प्राप्त होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News