FIFA ने सूडान पर से हटाया प्रतिबंध

Friday, Jul 14, 2017 - 10:45 AM (IST)

जोहानिसबर्ग: फीफा ने कहा है कि उसने पिछले सप्ताह सूडान पर से प्रतिबंध हटा दिया है जो खेलों में सरकार के दखल की वजह से लगाया गया था।  

इसके साथ ही सूडान फुटबाल संघ के अध्यक्ष पद पर मुतासिम गाफर सर एल्खातिम को फिर सूडान फुटबाल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें पुलिस ने पद से हटा दिया था। फीफा का प्रतिबंध हटने के बाद अब अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप में सूडान की टीमें भाग ले सकेंगी।
 

Advertising