खली की CWE में ऐसे हो सकते हैं आप भी शामिल, देनी होगी इतनी फीस

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2016 - 01:49 AM (IST)

नई दिल्ली: ग्रेट खली के नाम से पहचान बनाने वाले दिलीप सिंह ने डब्ल्यूडब्ल्यूई का चैंपियन बनकर भारत का नाम रोशन किया। खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई छोडऩे के बाद अपने देश में रेसलिंग करवाने की ठानी। उन्होंने पंजाब के जालंधर में सीडब्ल्यूई रेसलिंग अकादमी खोली। भारतीय युवाओं को एक मंच देने के लिए उन्होंने कई जगहों पर कुश्ती सीखाने की अकादमी शुरू की। आज के समय में भारतीय लोगों की जुबान पर डब्ल्यूडब्ल्यूई की जगह सीडब्ल्यूई गूंजता हैं। 
 
यदि आप भी खली की रैसलिंग अकादमी में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पंजाब के जालंधर शहर में आना होगा। खली की सीडब्ल्यूई रिंग जालंधर के रामामंडी होशियारपुर रोड़ कंगनीवाल के पास स्थित है। यहां रैसलरों के खान-पान का ध्यान अकादमी के अनुसार रखा जाएगा। 
 
खली की अकादमी में ट्रेनिंग की फीस
- 500 रूपए रेजिस्ट्रेशन फीस
- रेसलिंग शूज चाजर्स 2000 रूपए 
- 1 महीने की ट्रेनिंग के लिए देने होंगे 23,200 रूपए
- 6 महीने की ट्रेनिंग के लिए देने होंगे 1,29,200
- 1 साल की ट्रेनिंग के लिए देने होंगे 2,48,400 रूपए
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News