सहवाग ने अभिताभ बच्चन को किया अनोखे अंदाज में बर्थ डे विश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2016 - 09:39 AM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के शाहशांह अभिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है।  बर्थडे पर उन्‍हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस मौके पर सहवाग कैसे पीछे रह सकते हैं। हाल ही में उन्होंने भी अमिताभ बच्चन को भारत के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

सहवाग ने उन्हें जन्‍मदिन की बधाई अपने अनोखे अंदाज में दी है। उन्‍होंने लिखा, Videshi-Hamare paas Bruce Lee hai,Arnold hai,Brando hai,Cruise hai. Tumhare paas kya hai? Bharat-Hamare paas @SrBachchan hai. Hpy Bdy legend.  

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से पूरी तरह से संन्‍यास ले लेने के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। यहां भी वीरु शब्‍दों का चौका और छक्‍का जमाते रहते हैं और अपने चाहने वालों का मनोरंजन कराते रहते हैं। सहवाग सोशल मीडिया पर तेजी से छा गए हैं। दिनों दिन उनके फॉलोवरों की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है। उनके अनोखे मैसेज को पढ़कर लोग काफी खुश होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News