चुनावी मुद्दों को पूरा करने में जुटी भाजपा : सेतिया

Wednesday, Jan 28, 2015 - 06:14 AM (IST)

सिरसा (ब्यूरो): भारतीय जनता पार्टी की नेत्री सुनीता सेतिया ने शहर में पार्टी को और मजबूती प्रदान करने व अधिक से अधिक लोगों को अपनी पार्टी से जोडऩे के लिए व्यापक स्तर पर एक अभियान छेड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत उन्होंने शहर में जगह-जगह बूथ लगाए और नए लोगों को पार्टी से जोड़ा। इस अवसर पर सुनीता सेतिया ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां कार्यकत्र्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने अल्प समय में ही देश एवं प्रदेश को नई दिशा प्रदान की है।

आज हर तरफ लोग इस बात को स्वीकारने लगे हैं कि वाकई जिन मुद्दों को लेकर भाजपा ने चुनाव लड़ा था वह उन मुद्दों को पूरा करने में जुटी हुई है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे भाजपा के साथ जुड़कर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करें। उन्होंने इस अभियान में अपने साथ शामिल पार्टी कार्यकत्र्ताओं से भी आह्वान किया कि वे हर गली-गली जाकर न केवल पार्टी का प्रचार करें बल्कि अपने साथ उन लोगों को भी जोड़ें जो देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता सतपाल मेहता भी मौजूद थे।

Advertising