सेक्स चेंज कर लड़का से लड़की बनी ख्वाहिश ने कहा,''लोग करते थे गंदे कमेंट्स''

punjabkesari.in Thursday, Mar 10, 2016 - 02:03 PM (IST)

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में लड़का से लड़की बनी ये महिला खुद को अपनी पहचान दिलाने के लिए समाज की कई बड़ी मुश्किलों का करना पड़ा। लड़का से लड़की बनी ख्वाहिश ने बताया कि फैमिली द्वारा एक्सेप्ट कर लिए जाने के बावजूद अब भी लोग उन पर गंदे कमेंट करते हैं। ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, जो सोसाइटी में उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहते। उन्हें अक्सर ऐसे कई लोगों को फेस करना पड़ता है।

ट्रांसजेंडर्स के सवाल पर ख्वाहिश ने कहा कि मेट्रो सिटीज और छोटे शहरों के लोगों की सोच में अंतर है। यही वजह है कि छोटे शहरों में ट्रांसजेंडर को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा वे भी इंसान हैं और हमारी तरह सांस लेते हैं और खाना खाते हैं। उन्होंने भी किसी मां के पेट से ही जन्म लिया है। वे कोई एलियन नहीं, उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सत्यजीत (ख्वाहिश का पहले यही नाम था) का जन्म जोधपुर में परिहार परिवार के घर में हुआ। वे घर के सबसे छोटे बेटे थे। मधुबन हाउसिंग बोर्ड निवासी सत्यजीत सिंह ने 10वीं तक सेंट एंस स्कूल में पढ़ाई की। कुछ समय बाद उसे लगा कि वह लड़कियों की तरह ही व्यवहार करता है। लड़कों की तरह खेलने की बजाए उन्हें किचन में काम करना और लड़कियों के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है।

सत्यजीत 10वीं की पढ़ाई पूरी कर जयपुर पहुंच गया और ब्यूटी पार्लर में काम करने लगा। खुद की कमाई से अपना सपना पूरा करने की सोची। उसे एयर होस्टेस बनना था। इस बीच उसके कॉन्टैक्ट मुंबई में हो गए। वहां भी काम किया और पता चला कि दिल्ली के एक हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट से उसका सपना पूरा हो सकता है। नई पहचान के साथ ख्वाहिश अब टीवी सीरियल्स में एक्टिंग करती हैं। वे डीडी नेशनल और सोनी पल के सीरियल्स में भी दिख चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News