Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा, पढ़ें मौसम का पूरा हाल...

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 12:27 PM (IST)

पंजाब डेस्कः हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों व दर्रों पर तापमान गिरते ही हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। रविवार को रोहतांग शिंकुला, बारालाचा, कुंजम व चंद्रताल सहित लाहौल स्पीति व मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ।

पंजाब और पड़ोसी राज्य  हरियाणा में जारी ठंड के प्रकोप के बीच अमृतसर सोमवार को पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को हिमाचल में भारी हिमपात और बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। दोनों राज्यों की सांझा राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सैल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।         
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News