पंजाब में मौसम ने ली करवट! बिछ गई कोहरे की चादर, जानें आने वाले दिनों का हाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 10:22 AM (IST)

पंजाब ​​डेस्क : पंजाब में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कई जिलों में सुबह और देर रात ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं आज सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और ठंडक बढ़ गई। मौसम में इस उतार-चढ़ाव का असर आम जनजीवन पर पड़ सकता है।

PunjabKesari

फरवरी का अंतिम दौर चल रहा है, लेकिन बदलते मौसम संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News