पंजाब में ठंडी हवाओं का दौर शुरू, मौसम विभाग ने 10 फरवरी तक जारी किया अपडेट

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 02:28 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब में धीरे-धीरे शीत लहर कम होती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप निकलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। चाहे पंजाब में कड़ाके की ठंड निकल गई है, लेकिन ठिठुरन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आने वाले दिनों को लेकर आईएमडी चंडीगढ़ द्वारा मौसम विभाग की नई अपडेट जारी की गई है।

मौसम विभाग ने आज से लेकर 10 फरवरी तक के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है। हालांकि अगले दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन पंजाब में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ का असर 18 से 20 फरवरी के बीच देखने को मिल सकता है। 6, 7, 8, 9 और 10 फरवरी के लिए फिलहाल मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इन तारीखों के दौरान मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड का पीक समय गुजर चुका है और अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी।

अगर राज्य के तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है। दिन का सबसे अधिक तापमान श्री आनंदपुर साहिब में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस समय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News