पंजाब में अहम 48 घंटे! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 13 जिलों के लोग हो जाएं सावधान

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 12:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और मौसम बदल गया है। वहीं विभाग द्वारा 48 घंटे यानि दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज, बिजली के साथ 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश की भी हो सकती है। 

इसके साथ ही आज पंजाब के 13 जिलों में मौसम खराब रह सकता है। इनमें तरनतारन, अमृतसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, फरीदकोट, मुक्तसर, गुरदासपुर, मोगा और पठानकोट शामिल है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से फिर गर्मी बढ़ने लगी है और अगर बारिश होती है तो फिर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को राहत मिलेगी।  

इसके साथ ही 27 मार्च यानि कल मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके बाद 28 मार्च को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और इस दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं इसके बाद पूरे पंजाब में  29 मार्च के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दिन पूरे पंजाब में तेज हवाओं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News