जवाहरपुर में मां-बेटी आई कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 04:30 PM (IST)

चंडीगढ़/डेराबस्सी (रवि/ गुरप्रीत) : पंजाब के कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरे डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में 14 दिन की शांति के बाद फिर से कोरोना की चेन शुरू हो गई है। मंगलवार को जहाँ 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए थे। वहीं, बुधवार को भी 2 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 15 साल की बेटी और उसकी मां शामिल हैं। अब जवाहरपुर में गांव में ही कोरोना के पेशेंट की संख्या 42 हो गई है। 

वहीं बापूधाम वॉयलेशन रोकने के लिए आखिरकार डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ ने पैरामिलिट्री फोर्स (सी.आर.पी.एफ.) को बुलाया है। अब बापूधाम में लोगों को घरों में रोकने की जिम्मेदारी सी.आर.पी.एफ. को सौंपी गई है। वहीं प्रशासन ने अफेक्टेड पॉकेट सैक्टर-30 और बापूधाम में 14 सी.सी.टी.वी. लगाए हैं। ताकि वॉयलेशन करने वाले नजर पर रहें।   

लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से शहर के हालात बिगड़ते जा रहे थे। 13 दिन में बापूधाम में ही 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। इसलिए पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। 

17 अप्रैल को बापूधाम निवासी कोरोना के पहले मरीज ने घर में पार्टी की थी, इसमें कई लोग शामिल हुए थे। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। उसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। बुधवार सुबह तक शहर में 8 केस पॉजिटिव आ चुके थे। जिसमें पहले आज 7 बापूधाम और फिर सैक्टर-38 का केस आया है। चंडीगढ़ में कुल मरीजों का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News