सुखपाल खैरा ने CM मान पर साधा निशाना, AAP पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप
punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 12:24 AM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल खैरा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की मुक्तसर रैली में सरकारी साधनों के गलत इस्तेमाल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला किया है। खैरा का कहना है कि इस रैली में 1600 सरकारी PRTC बसों का इस्तेमाल MNREGA मजदूरों को लाने के लिए किया गया। उनका आरोप है कि यह जनता के पैसों का राजनीतिक उपयोग है।
सुखपाल खैरा ने ट्विटर पर लिखा "कल मुक्तसर में आम आदमी पार्टी की रैली में MNREGA मजदूरों को लाने के लिए 1600 सरकारी PRTC बसों का इस्तेमाल किया गया। भगवंत मान जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल करके अपनी पार्टी की राजनीति कर रहे हैं।"
खैरा ने पंजाब की जनता से इस मामले पर ध्यान देने की अपील की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई सरकारी मशीनरी और जनता के संसाधनों का गलत इस्तेमाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
