पंजाब में मशहूर सिंगर की सुरक्षा में कटौती, प्रताप सिंह बाजवा ने CM भगवंत मान को लिया निशाने पर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 09:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक मशहूर सिंगर की सुरक्षा में कटौती किए जाने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने इस कदम का कड़ा विरोध जताया है।

बाजवा ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक जाने-माने सिंगर की सुरक्षा, एक राजनीतिक नेता से मिलने के तुरंत बाद हटा दी। उन्होंने कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि पुलिस और प्रशासन सिर्फ किसी एक व्यक्ति को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं।

बाजवा ने आगे लिखा, "वही भगवंत मान जिन्होंने VIP कल्चर खत्म करने का वादा किया था, अब 'सतौज के महाराजा' जैसा बर्ताव कर रहे हैं। पंजाब को कानून का राज चाहिए, घमंड का नहीं।"

इस ट्वीट के बाद राजनीतिक और आम जनता में सवाल उठने लगे हैं। पंजाब में सुरक्षा और प्रशासनिक फैसलों को लेकर यह मुद्दा आगामी दिनों में और चर्चा का विषय बन सकता है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News