15 अगस्त के मद्देनजर RPF ने स्टेशन की चौकसी बढ़ाई, स्टेशन व ट्रेनों में की चैकिंग

punjabkesari.in Sunday, Aug 13, 2017 - 05:15 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): 15 अगस्त के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) ने रेलवे स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी है। शनिवार को आर.पी.एफ. के सहायक सुरक्षा आयुक्त डी.एल. मसूरिया के नेतृत्व में सिटी रेलवे स्टेशन पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरानप्लेटफार्मों पर खड़े यात्रियों के सामान की जांच करने के अलावा शताब्दी एक्सप्रैस, नंगल डैम एक्सप्रैस और हावड़ा एक्सप्रैस आदि ट्रेनों में भी सर्च अभियान चलाया गया। 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सचखंड एक्सप्रैस में बम मिलने की घटना के बाद रेल मंत्रालय ने आर.पी.एफ. को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फि रोजपुर रेल मंडल का काफी हिस्सा सरहद इलाकों के साथ लगने के कारण रेलवे हैडक्वार्टर ने मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. सुधाकर को भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट करने के आदेश दिए हैं।

दूसरी तरफ स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी आर.पी.एफ. काफी मुस्तैदी से काम कर रही है। सहायक सुरक्षा आयुक्त डी.एल. मसूरिया व इंस्पैक्टर प्रदीप चौधरी ने शनिवार को जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर कुलियों, वैंडरों और टैक्सी चालकों से भी मीटिंग करके उनसे सहयोग मांगा है। अधिकारियों ने उन्हें कहा कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सबसे पहले आप लोगों से ही भेंट होती है। अगर आपको स्टेशन पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे या किसी पर शक हो तो तुरंत आर.पी.एफ. को सूचित करें। 

कैंट रेलवे स्टेशन पर भी चला सर्च अभियान
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार शाम को कैंट रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी. व आर.पी.एफ. ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। उच्च रेलवे पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में आर.पी.एफ. के इंस्पैक्टर बिशम्बर सिंह, जी.आर.पी. के चौकी प्रभारी एस.आई. प्रकाश सिंह व मनजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में रेलवे पुलिस के जवान मौजूद थे। रेलवे पुलिस ने कैंट स्टेशन पर लोगों के सामान की जांच की और वहां घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। रेलवे पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षा के प्रति चौकस करते हुए कहा कि वे स्टेशन पर पड़े किसी भी लावारिस सामान से छेड़छाड़ करने की अपेक्षा तुरंत पुलिस को सूचित करें। रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट पर खड़े वाहनों की भी पुलिस द्वारा जांच की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News