पंजाब को BJP ही करेगी सुरक्षित, हरियाणा के CM सैनी ने Punjab को लेकर कही बड़ी बातें

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 01:01 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब की राजनीति में आज बड़ी हलचल देखने को मिली है। दरअसल, आज कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उन्हें पार्टी में शामिल करने के लिए खास तौर पर चंडीगढ़ में पार्टी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान प्रदेश BJP अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू खास तौर पर मौजूद रहे।

PunjabKesari

इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में इसका असर पंजाब की सियासत में साफ दिखाई देगा। उनके मुताबिक राज्य में तेजी से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, जो बदलाव की चाह को दर्शाता है। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में BJP का संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है और अलग-अलग पार्टियों से जुड़े नेता पार्टी की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं।  

हरियाणा मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि,  पंजाब  की मौजूदा स्थिति पर चिंताजनक है। आज पंजाब में आम नागरिक से लेकर कारोबारी वर्ग तक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उनका कहना था कि जिस तरह केंद्र सरकार ने देश को मजबूत और सुरक्षित बनाया, उसी तरह BJP ही पंजाब को भ्रष्टाचार और भय के माहौल से बाहर निकाल सकती है।

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नायब सैनी ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आई है। पंजाब के लोगों ने बड़े ही विश्वास के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता में लेकर आए थे। उस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहते थे कि, मैं ईमानदार हूं और मेरी पार्टी ईमानदार है। लेकिन केजरीवाल खुद जेल में चला गया और उसके कई लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल में चले गए हैं। आम आदमी पार्टी ने लोगों को धोखा दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News