" 2027 में अकाली दल ही आएगा..." Cheema Y ने सुखबीर बादल से Video Call पर की भविष्यवाणी

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर मशहूर शख्सियत चीमा वाई (Cheema Y) और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो कॉल के दौरान गायक चीमा वाई ने सुखबीर बादल के सामने ऐसी एक “भविष्यवाणी” कर दी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

 

“2027 में अकाली दल ही आएगा”
वायरल हो रहे वीडियो में चीमा वाई, सुखबीर सिंह बादल से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान चीमा वाई ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि “2027 में पंजाब में अकाली दल की ही सरकार बनेगी।” चीमा वाई की यह बात सुनकर सुखबीर सिंह बादल के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
वीडियो सामने आने के बाद अकाली दल समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां अकाली दल के कार्यकर्ता इसे बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इस पर चुटकियां ले रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News