सुखबीर सिंह बादल ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 09:38 PM (IST)
चंडीगढ़, 16अप्रैल: (अर्चना सेठी)शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज मथुरा नाव दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से इस शहर और जगराओं में मिलकर उनका दुख साझा किया।
अकाली दल अध्यक्ष ने डूगरी स्थित अर्बन एस्टेट में गुलाटी परिवार से बातचीत करते हुए कहा कि यह बेहद दिल दहलाने वाली घटना है क्योंकि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में इतने सारे युवा नौका दुर्घटना में डूब गए। उन्होने कहा कि हम इस मुददे को सभी उचित मंचों पर उठाएंगें ताकि नौका यात्रा के दौरान लाइफ जैकेट पहनाना जरूरी किया जाए। उन्होने कहा,‘‘ धार्मिक तीर्थयात्रा सहित सभी नौकाओं की यात्रा के लिए जैकेट को पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए।’’
बादल ने इस अवसर पर मृतक राकेश गुलाटी, उनकी पत्नी अंजू गुलाटी, मीनू बंसल और उनकी बेटी डिंकी बंसल के परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
अकाली दल अध्यक्ष ने जगराओ में नौका दुर्घटना के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके साथ संवेदना व्यक्त की। उन्होने ईशान कटारिया, चरनजीत सिंह काला बहल, चंदन बहल, और ऋषभ शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर बादल के साथ वरिष्ठ नेताओं में महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, शरनजीत सिंह ढ़िल्लों, हीरा सिंह गाबड़िया, भूपिंदर सिंह भिंदा, जगबीर सिंह सोखी, परउपकार सिंह घुम्मण, जसकरण दिओल, लुधियाना में और एस आर कलेर, चांद सिंह डल्ला, गुरचरण सिंह ग्रेवाल और हरप्रीत सिंह सिमक भी मौजूद थे।
