आतिशी विवाद: BJP कार्यकर्ताओं ने तरुण चुग के कार्यालय के बाहर CM मान और आतिशी का फूंका पुतला
punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 09:27 PM (IST)
अमृतसर: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के लाहोरी गेट स्थित कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का पुतला फूंका।

दिल्ली विधानसभा में आतिशी द्वारा सिख गुरुओं के अपमान में दिए गए बयान और भगवंत मान के हाल के मीडिया बयानों से सिख भावनाएं आहत हुई हैं। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाहोरी गेट स्थित कार्यालय पर क्रोध प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह शेट्टी ने कहा कि सिख मर्यादा और सिख गुरुओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, "दिल्ली विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का बयान पूरे सिख समाज का अपमान है। सभी दस गुरुओं का सम्मान भारत की आत्मा का सम्मान है और इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।"

इस अवसर पर पंजाब भाजपा की प्रवक्ता डॉ. सुरिंदर कवल, पार्षद कीर्ति अरोड़ा, पार्षद श्रुति विज, भाजपा नेता एवं इंडियन ऑयल की डायरेक्टर श्रीमती रीना जेटली, जिला उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह शेट्टी, पूर्व पार्षद नरेश काका, लविंदर बंटी, हेमंत पिंकी, राजेश मेहता, भाजपा नेता विशाल शूर, संजय अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर लाल, मंडल महामंत्री श्री अशोक मनचंदा, सुनील सहगल, रमन दुआ, हर्ष खन्ना, हैप्पी नय्यर, किशन गोपाल बिल्ला, स्वच्छ भारत अभियान पंजाब के सह संयोजक श्री तरुण अरोड़ा, बलकार सिंह सोहल, सुरिंदर मोहन बावा, डॉ. मेहता, जतिंदर पप्पी, राज कुमार बिट्टू, प्रमोद गुप्ता, महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री जनक जोशी, भाजपा युवा मोर्चा अमृतसर के उपाध्यक्ष शिवांश सूरी, मंजीत थिंड, सीमा कुमारी, सुधा शर्मा, मंजीत चंडोक, जसबीर कौर रानी, चंद्र प्रभा, ममता कपूर, नीरू खन्ना, संजय खन्ना, सतीश अरोड़ा, अनूप कुमार अरोड़ा, दविंदर शर्मा, हरीश महाजन, रिंकू, चंद्र मोहन सेठ चीनी, राघव खन्ना, गौतम उमट, वरुण अग्रवाल, रोहित भोलू, मनीष धवन, अंकुश खन्ना, अंकित खन्ना, अंशुल खन्ना, अखिल मखीजा, सुरिंदर मेहरा, कार्तिक महाजन, विवेक डोगरा, अभिषेक कुमार, रंजीत, शाम जी एडवोकेट, सौरव कुमार, सूरज जायसवाल, निर्मल सिंह, सुदर्शन सिंह, राहुल कुमार, सनी आदि उपस्थित रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
