शान-ए-पंजाब में लड़की से छेड़छाड़!

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2015 - 02:46 AM (IST)

जालंधर: शनिवार दोपहर नई दिल्ली से जालंधर आ रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रैस के डी-12 कोच में एक लड़की से छेड़छाड़ करने की सूचना से सिटी स्टेशन पर हड़कम्प मच गया।  ट्रेन के आते ही जी.आर.पी. और आर. पी.एफ. के जवान मौके पर पहुंचे और यात्रियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्हें ऐसी कोई घटना होने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद ट्रेन अमृतसर के लिए रवाना हो गई। 
 
 
इस बारे रेलवे पुलिस का कहना है कि किसी ने फिरोजपुर में आर.पी.एफ. कंट्रोल को फोन करके इस घटना की जानकारी दी थी लेकिन चैक करने पर उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले की पहचान की जा रही है। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News