पंजाब में आम आदमी लूटा जा रहा है, बादल की निजी सम्पत्ति बढ़ रही है : संजय सिंह

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2015 - 08:20 PM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(महक): आम आदमी पार्टी द्वारा अनाज मंडी में आयोजित बेईमान भगाओ पंजाब बचाओ चेतना रैली को सम्बोधित करते ‘आप’ की पंजाब इकाई के इंचार्ज व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में फैले भ्रष्टाचार और नशों के खात्मे के लिए आम लोग आम आदमी पार्टी का डट कर साथ दें जिससे पंजाब में से गुंडाराज खत्म कर लोक राज स्थापित किया जा सके। 

 
संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है क्योंकि बड़े घरानों की सरपरस्ती में पंजाब में नशा माफिया, रेत बजरी माफिया, ट्रांसपोर्ट और भूमि माफिया, केबल माफिया, सरेआम सरकारी तंत्र के साथ मिल कर पंजाब को तबाह कर रहे हैं जिससे साफ जाहिर है कि पंजाब में राज कर रहे अकाली-भाजपा वाले आम लोगों के हितैषी नहीं हैं और आने वाली विधान सभा चुनाव में लोग अकाली-भाजपा के राज का तख्ता पलट कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठे हैं। पंजाब में बादल सरकार किसानों की हितैषी कहलवा रही है परन्तु यहां किसान मंडियों में परेशान हो रहा है। 
 
पंजाब में आम आदमी का पैसा लूटा जा रहा है और बादल की निजी जायदाद बढ़ रही है। मोगा कांड जैसी घिनौनी वारदातों के खिलाफ आम आदमी पार्टी संघर्ष करेगी और 2 महीनों के अंदर-अंदर पंजाब की जत्थेबंदी का ऐलान किया जाएगा जबकि 4 महीने के अंदर बूथ लेबल की कमेटियों का भी गठन हो जाएगा। 
 
इस अवसर पर कन्वीनर पंजाब सुच्चा सिंह छोटेपुर, मैंबर हरिन्द्र सिंह खालसा, जसराज सिंह जस्सी, महीपाल सिंह मान, संतोख सिंह, जिला कन्वीनर नारेश वालिया आदि ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल का अहंकार 7वें आसमान पर पहुंच गया है जिसके चलते वह पंजाब की भोली-भाली जनता को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सिर 93,000 करोड़ का कर्ज है जिसका 9300 करोड़ ब्याज तो भर रहा है है परन्तु कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा खजाने में नहीं हैं। पंजाब में किसानी घाटे का सौदा होने के कारण किसान और मजदूर आत्महत्याएं कर रहे हैं। 
 
उक्त नेताओं ने कहा कि पंजाब का उद्योग राज्य से बाहर जा रहा है जबकि बादल परिवार पंथक मुखौटा डाल कर शिरोमणि कमेटी, दिल्ली शिरोमणि कमेटी को दोनों हाथों से लूट रहे हैं। इस अवसर पर नरेश यादव विधायक दिल्ली, हरजीत  सिंह अदालतीवाला, संतोख सिंह सालाना, प्रो. बलजिन्द्र कौर, अभितेज सिंह संधू, मनजिन्द्र सिंह संधू, कुलतार सिंह संधवा, हरजोत सिंह बैंस विवेक त्यागी, दीपक कुमार क्रांति, हिम्मत सिंह शेरगिल, डा. दलजीत सिंह, जैकृष्ण पूर्व डी.पी.आर.ओ., रत्न सिंह बाजवा, जानकी दास, बलदेव जलाल, दीपक सरहन्दी, सुमन्द्र सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह बग्गा, सतीश कुमार, करमजीत सिंह भूची, गुरविन्द्र सिंह विर्क नंबरदार, प्यारा सिंह बडाली, दलजीत सिंह सोही, बहादुर जलाल, कुलविन्द्र सिंह अम्बेमाजरा, नवदीप रंधावा, गुरमीत सिंह सिद्धू अमलोह, नछत्तर सिंह भद्दलथूहा, डा अर्जन सिंह, सुरजीत सिंह फौजी, गीता रानी, डी.एस. लाम्बा एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News