नई-नवेली दुल्हन की करतूत ने खून से रंग लिए मेहंदी वाले हाथ

punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2015 - 04:24 PM (IST)

मंडी बरीवालाः खुशियों को ग्रहण लगते देर नहीं लगती, अगर चांद सी दुल्हन खुद ही ग्रहण बन जाए तो उस परिवार का क्या होगा जो दुल्हन के अाने की खुशी मना रहा हो। जी हां एक नई-नवेली दुल्हन ने अपने चूड़े वाले हाथ से अपने ही पति के खून से रंग लिए।
 
दरअसल, उक्त लड़की का विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ हुआ था और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार गांव मराढ़ कलां के मंगल सिंह का विवाह 29 मार्च को लखवीर कौर पुत्री ज्ञान सिंह निवासी चूहड़ चक्क जिला फिरोज़पुर के साथ हुआ और लखवीर कौर 31 मार्च को अपने मायके गांव वापस चली गई। 5 अप्रैल को  मंगल सिंह और उसके परिजन लखवीर कौर को ससुराल गांव मराढ़ कलां ले आए। 
 
5 अप्रैल की शाम को ही मंगल सिंह अपने मोटरसाइकिल पर घर से बिना बताए चला गया। मंगल सिंह का मोटरसाइकिल बाजा मराढ़ के पास जोड़ा नहरों के बीच की पटड़ी से मिला। इसके बाद थाना बरीवाला पुलिस को 11 अप्रैल को मंगल सिंह की लाश गांव जंडवाला राजस्थान की नहर में बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की बार्इं टांग टूटने के अलावा शरीर पर कई चोटों के निशान थे। 
 
पुलिस ने इसकी जांच बारीकी से शुरू कर दी और परिजनों की शिकायत पर इस केस में लखबीर कौर सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया। जांच दौरान लखबीर कौर ने बताया कि सुखदीप सिंह के साथ उसके प्रेम संबंध थे और दोनों विवाह करवाना चाहते थे लेकिन लखबीर के परिजनों ने ज़बरदस्ती उसका विवाह मंगल सिंह के साथ कर दिया। 
 
इसके बाद लखबीर के कहने पर ही उसके प्रेमी सुखदीप सिंह दोस्तों के साथ मिलकर मंगल सिंह का बेरहमी से कत्ल कर लाश नहर में फैंक दी। फिलहाल इस मामले का चौथा मुलजिम संदीप सिंह पुत्र द्याला सिंह पुलिस गिरफ़्त से बाहर है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News