सूर्य ग्रहण मचाएगा राजनीति में भयंकर उथल-पुथल

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2015 - 05:02 AM (IST)

जालन्धर (धवन): विश्व में आज लगे सूर्य ग्रहण का असर भारत पर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 1.11 बजे से शाम 5.20 बजे तक लगा। ज्योतिषी प्रो. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण सामान्य नहीं है। यह ग्रहण मीन राशि में शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लगा है। मीन राशि का स्वामी बृहस्पति तथा नक्षत्र स्वामी शनि दोनों ग्रहण के समय वक्री हैं। 
 
उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण की महत्वपूर्ण बात यह है कि राजनीति के दोनों ग्रह सूर्य और चंद्र इस समय राहू, केतु तथा मंगल की चपेट में आ गए। सूर्य तथा चंद्र केतु के मुंह में जा रहे थे। सूर्य ग्रहण के 15 दिनों के अंदर 4 अप्रैल 2015 को चंद्र ग्रहण भी लगेगा। 15 दिनों के भीतर 2 ग्रहण लगने से राजनीति में भारी उथल-पुथल होगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों ग्रहणों का प्रभाव 20 मार्च से 3 महीने के भीतर देखने को मिलेगा। 15 जुलाई तक राजनीति में उथल-पुथल होना अटल है।
 
उन्होंने कहा कि ग्रहण के असर से न्यायपालिका तथा सरकार में टकराव बढऩे की प्रबल आशंका है। न्यायपालिका कई विषयों पर कड़ा रुख अपनाएगी। सरकार के सामने कई चुनौतियां पैदा होंगी। धार्मिक मुद्दों के कारण ङ्क्षहसक टकराव होगा। विश्व में आर्थिक स्थिति को गंभीर धक्का लगेगा। विश्व के शेयर बाजारों में भारी गिरावट की आशंका है क्योंकि बुध की मूल त्रिकोण राशि कन्या में राहू है तथा बुध की दोनों राशियों पर मंगल की दृष्टि है। 
 
उन्होंने बताया कि बुध की किसी भी राशि पर बृहस्पति की दृष्टि नहीं है। सूर्य ग्रहण में मंगल की केतु से युति के कारण आगजनी की घटनाएं होने का भय है। उन्होंने कहा कि भारत के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप से हानि होने की आशंका है। भारत में रेल व विमान दुर्घटनाओं की आशंका है। मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों व सम्पादकों को अपनी सुरक्षा की तरफ ध्यान देना चाहिए। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News