CM वीरभद्र की बेटी अपराजिता की होगी शाही अंदाज में शादी

Monday, Mar 02, 2015 - 03:56 PM (IST)

शिमला: बुशहर रियासत के राज परिवार से संबंधित हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह की शाही अंदाज में शादी होने जा रही है। जानकारी के अनुसार ये शादी नई दिल्ली में होगी। यहां देश भर के राज परिवार इस शादी में पहुंचेंगे।

बताया जा रहा है कि 8 मार्च को पटियाला रियासत के वंशज अमरिंदर सिंह की बेटी के बेटे अंगद सिंह की बारात ‘22, अकबर रोड’ पहुंचेगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र बेटी अपराजिता सिंह के शादी की तैयारियों के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए है। शादी विवाह संबंधी कार्यक्रम 7 मार्च से शुरू होने के बाद 9 मार्च को खत्म होंगे। वहीं बुशहर राज परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं।
 

‘12, तिलक मार्ग’ से बारात जाएगी, ‘22 अकबर रोड’ मैदान पहुंचेगी। मेहमानों के रहने की व्यवस्था ‘1, जंतर-मंतर रोड’ स्थित सीएम की कोठी में होगी। ये वे राज परिवार होंगे, जिनका रियासती काल में भारत के कई क्षेत्रों में शासन रहा है। इनमें कश्मीर, जैसलमेर, सरगुजा, टिहरी, जयपुर, मथुरा, बिसाऊ राजघराने बुलाए गए हैं।
 

Advertising