श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु जरूर पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2015 - 03:44 PM (IST)

जालंधर (धवन): श्री अमरनाथ की गर्मियों में होने वाली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए टी.वी. चैनलों द्वारा इस बार 23 मिनट की लघु फिल्म प्रसारित की जाएगी।

श्री अमरनाथ की यात्रा को देश की अन्य धार्मिक यात्राओं के मुकाबले सख्त माना जाता है जिसके दौरान श्रद्धालुओं की कई प्रकार की चुनौतियों से जूझना पड़ता है।
 
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि वह विभिन्न टी.वी. चैनलों पर 23-23 मिनट की लघु फिल्म का प्रसारण करवाएगा जिसमें यात्रा मार्गों, विपरीत मौसम, गुफा के आस-पास क्षेत्रों को दिखाया जाएगा।
 
दूरदर्शन पर तो इसका प्रसारण जल्द ही शुरू हो जाएगा परन्तु केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय टी.वी. चैनलों से बातचीत कर रहा है ताकि वह मई-जून महीने में छोटी फिल्म का प्रसारण करे।
 
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमने जागरूकता अभियान अभी से शुरू कर दिया है ताकि श्रद्धालु अपने आप को यात्रा के लिए तैयार कर सकें।
 
यात्रा के दौरान कई बार विपरीत परिस्थितियों के कारण श्रद्धालुओं की मौत भी हो जाती है। कुछ वर्ष पहले यात्रा के दौरान 250 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
 
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए हर वर्ष लगभग 3.5 लाख श्रद्धालु जाते हैं। लघु फिल्म में श्रद्धालुओं को बताया जाएगा कि उन्हें अपने आप को यात्रा के लिए किस तरह से तैयार करना है तथा यात्रा के लिए उन्हें अपने साथ क्या-क्या लेकर जाना है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया की मदद भी ली जाएगी जिसके तहत आम जनता का यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News