प्रॉपर्टी की तरफ सकारात्मक होता खरीददारों का रुख

punjabkesari.in Wednesday, Oct 19, 2016 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्लीः एक लंबे इंतजार के बाद प्रॉपर्टी खरीददार अब वापस मुंबई का रुख कर रहे हैं। खरीददारों को लग रहा है कि गिरावट भरे दौर में उन्हें अच्छी प्रॉपर्टी मिल सकती है। पंजीकरण के महानिरीक्षक के डेटा का हवाला देते हुए, वित्तीय वर्ष के पहले 7 माह में द्वीप पर बसे मुंबई शहर और उपनगरों में घरों का पंजीकरण 15 फीसदी बढ़ा है। 


पिछले वर्ष में इस अवधि में 37,875 घर पंजीकृत हुए थे वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 43,608 हो गई है। इस वर्ष अक्टूबर में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 6129 घर पंजीकृत हुए हैं। अक्तूबर 2014 में दिवाली और दशहरा एक ही माह में था जिस दौरान 4922 पंजीकरण किए गए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News