निर्माण क्षेत्र में काम करने वालों को प्रशिक्षण देने की जरूरत: पुरी

Monday, Jun 04, 2018 - 01:05 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन के जरिए समर्थन देने की जरूरत पर जोर दिया।

आवासीय एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री पुरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए ठोस परिवहन प्रणाली का होना महत्वपूर्ण है। 5 जून, 2018 को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में पुरी ने यह भी कहा कि भारत सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगा।  
 

jyoti choudhary

Advertising