क्या हथेली का रंग बताता है आपका भाग्य

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 11:32 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी इंसान के हाथ की रेखाओं को देखने से उसके भूतकाल से लेकर उसके वर्तमान और भविष्य काल तक का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष विशेषज्ञ के अनुसार ये सब केवल हाथ की बनी रेखाओं से पता लगाया जा सकता है। इस के बारे में तो शायद आप में से कुछ लोगों ने सुना ही होगा लेकिन क्या आप में से कोई ये जानता है कि हाथ की ये रेखाएं समय के साथ-साथ बदलती है। हम जानते हैं आप में से बहुत से लोग होंगे जो इस बात पर यकीन नहीं करते होंगे। सही भी है, क्योंकि ये बात ही कुछ ऐसी है कि हाथ की रेखाओं का बदलना। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इससे संबंधित कुछ बातों के बारे में अच्छे से वर्णन किया गया है।

PunjabKesariतो जानते हैं इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हाथ की रेखाओं के साथ-साथ हथेली के रंग भी बदलते रहते हैं। कहा जाता है कि अगर हस्त रेखाओं को ज्योतिष के अनुसार देखा जाए तो हाथों पर मौजूद रेखाएं शुक्ल पक्ष में देखी जा सकती हैं। कहते हैं कि जिस प्रकार शुक्ल पक्ष में चंद्रमा का आकार बढ़ता है, उसी प्रकार हाथों पर मौजूद रेखाएं बढ़ती हैं। तो वहीं जैसे कृष्ण पक्ष में चंद्रमा छोटा होने लगता है, ठीक उसी प्रकार हाथों की लकीरें छोटी भी होती हैं। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि आपकी हथेली का रंग भी आपका भाग्य बताता है जी हां, हथेली का रंग आपके बारे में क्या-क्या जानकारी देता है हम आपको आज इसी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।

PunjabKesari

हथेली का रंग बताता है आपका भाग्य-
सफ़ेद रंग की हथेली
कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली का रंग सफ़ेद होता है, वे बेहद आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। पूजा-पाठ के कार्यों में इनका अधिक मन लगता है और जिस प्रकार ये लोग धर्म-कर्म पर भरोसा रखते हैं। उसी प्रकार यह अधिक शांति प्रिय भी होते हैं। इसके अलावा इन्हें एकांत बहुत पसंद होता है। जीवन में हर प्रकार के सुख-दुख में इनके स्वभाव में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिलता।

PunjabKesariलाल रंग की हथेली
जिनकी हथेली का रंग लाल होता है ऐसे लोगों को बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है। इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इनके बारे में शास्त्रों में भी वर्णन मिलता है कि इनके में जीवन में हमेशा अच्छा ही अच्छा होता है। लेकिन बता दें कि इस तरह के लोग थोड़े गर्म स्वभाव के होते हैं।

PunjabKesariगुलाबी रंग की हथेली
गुलाबी रंग की हथेली वाले किस्मत के धनी माने जाते हैं। इनको अपने जीवन में धन दौलत की कभी कोई कमी नहीं होती। इसके साथ ही ये लोग परिवर्तनशील होते हैं इन्हें अपने जीवन में परिवर्तन पसंद होता है। वहीं इनका स्वभाव लोगों को अधिक पसंद होता है क्योंकि ये दिल के बहुत अच्छे होते हैं।

नीले और काले रंग की हथेली
जिन की हथेली का रंग काला और नीला होता है ऐसे लोगों को काफी अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस रंग की हथेली वाले जतकों का स्वभाव बहुत बुरा होता है। इसके अलावा इन्हें अपने जीवन में कभी सफलता हासिल नहीं होती।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News