क्या ये तीन भारी पड़ेंगे PM मोदी पर?, विजयवर्गीय की कांग्रेस को चेतावनी, पढ़िए 10 जनवरी की बड़ी खबरें

1/10/2019 7:05:00 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस 15 वर्षों बाद सत्ता पर काबिज हुई। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पटखनी दे दी। तीनों राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी में एक बड़ा नाम हैं। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जहां दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं तो वहीं शिवराज और रमन सिंह लगातार 15 वर्षों से अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री रहे थे। ऐसे में तीनों राज्यों में बीजेपी की हार अपने आप में एक सवाल खड़ा करती हैं। इसी बीच पूर्व सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा है कि, ''विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। कांग्रेस की सरकार बन गई, जिसे 10 दिन नहीं 25 दिन हो गए लेकिन व्यावहारिक रूप से किसान के कर्ज का एक नया पैसा माफ नहीं हुआ है।'


PunjabKesari


पढ़िए आज की बड़ी खबरें

  • 'न घर के रहे न घाट के', मोदी की वजह से ये हारे, अब इनकी वजह से 'मोदी' हारेंगे !
    मध्यप्रदेश में कांग्रेस 15 वर्षों बाद सत्ता पर काबिज हुई। इसके अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पटखनी दे दी। तीनों राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी में एक बड़ा नाम हैं। राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे जहां दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं तो वहीं शिवराज और रमन सिंह लगातार 15 वर्षों से अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री रहे थे। ऐसे में तीनों राज्यों में बीजेपी की हार अपने आप में एक सवाल खड़ा करती हैं। इसको लेकर अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर तीनों राज्यों के पूर्व सीएम पर तंज कसा गया है। 


    PunjabKesari

     
  • किये हुए काम अपना प्रचार ख़ुद करते हैं, हम कोरी घोषणाओं से बचेंगे- CM कमलनाथ 
    प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ब्लॉग लिखते हुए राज्यपाल के 'हम सबकी सरकार कैसे प्रदेश का भविष्य संवारेगी', इस पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा है कि हमारे सामने आर्थिक संदर्भों में कई चुनौतियाँ हैं, मगर चुनौतियों को अवसर में बदलने का नाम ही मध्यप्रदेश है। हम इस कठोर डगर पर सधे हुए कदमों से चलेंगे। बीजेपी के 15 वर्षों के इतिहास की गलतियों से सबक नहीं लेंगे तो भविष्य हमें माफ़ नहीं करेगा। हमारी मान्यता है कि किये हुए काम अपना प्रचार ख़ुद करते हैं, इसलिए हम सिर्फ़ कोरी घोषणाओं से बचेंगे और अपना सारा ध्यान काम पर लगाएंगे।


    PunjabKesari
     
  • राहुल और कमल से शिवराज का सवाल, पूछा- कर्जमाफी के मुद्दे का क्या हुआ ?
    विधानसभा सत्र में आज कांग्रेस की विधायक हिना कांवरे को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। इस बीच सदन में अनुपूरक बजट भी पारित किया गया। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार का घेराव किया है। उन्होंने कहा है कि, 'विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। कांग्रेस की सरकार बन गई, जिसे 10 दिन नहीं 25 दिन हो गए लेकिन व्यावहारिक रूप से किसान के कर्ज का एक नया पैसा माफ नहीं हुआ है।'


    PunjabKesari
  • जिस दिन बॉस का इशारा हो जाएगा उस दिन गिर जाएगी कांग्रेस सरकार- विजयवर्गीय
    अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विजयवर्गीय ने कहा है कि, 'कार्यकर्ताओं को डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। कोई माई का लाल नहीं, जो हमें हाथ लगा ले। विपक्ष में आ गए हैं तो क्या? यह सरकार हमारी कृपा से चल रही है। कमलनाथ की सरकार 5 साल नहीं चलेगी। जिस दिन ऊपर से बॉस का इशारा हो जायेगा उस दिन सरकार गिर जाएगी। कैलाश के इस बयान के बाद से नया हंगामा शुरू हो गया है।' 
     
  • Video: कमलनाथ का शिवराज को जोर का 'झटका', शुरु हुआ योजनाओं के नाम परिवर्तन का सिलसिला
    मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 'वक़्त है बदलाव का' का नारा दिया था और लगता है कि कांग्रेस इसी नारे को अमलीजामा पहनाने में लगी है। इसी कड़ी में वंदे मातरम और आनंद मंत्रालय के बाद अब कमलनाथ सरकार शिवराज की संबल योजना का भी नाम बदलने जा रही है। इस नाम परिवर्तन के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं...

     
  • अभी तो कई खुलासे होने बाकी हैं, ये तो ट्रेलर है- CM कमलनाथ​​​​​​​
     प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्रवाई में जमकर हंगामा हुआ। इस बीच सदन को अनिस्चित कालीन तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच मीडिया से बात करते हुए सीएम कमलनाथ ने कहा है कि बीजेपी सही तरीके से विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है। हम उनकी सच्चाई सबको बताएंगे। ये तो अभी ट्रेलर है।

    PunjabKesari
    ​​​​​​​
     
  • BJP विधायक ने कहा, ये लोकतंत्र के इतिहास काला दिन, करेंगे राष्ट्रपति से शिकायत​​​​​​​
    विधानसभा सत्र के चौथे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई लेकिन इस बीच कांग्रेस विधायक हिना कांवरे को विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया। गुरुवार का दिन भी बीजेपी के लिए अच्छा नहीं रहा। भाजपा की ओर से इस दिन को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया गया। पार्टी ने एलान किया है कि वो अब सत्ता पक्ष के ख़िलाफ राष्ट्रपति के पास जाएगी और विधान सभा अध्यक्ष के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। 


    PunjabKesari​​​​​​​
    ​​​​​​​
  • विश्व हिंदी दिवस: CM कमलनाथ और शिवराज ने दी प्रदेशवासियों को इस अंदाज में बधाई​​​​​​​
    आज पूरा देश 'विश्व हिंदी दिवस' मना रहा है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिंदी दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि, 'हिंदी भाषा ही नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, सदियों से हर भारतीय के शब्दों की शक्ति है।' हिंदी भाषा अभिव्यंजना की अपार क्षमता से पूर्ण एक समृद्ध भाषा है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
     
  • बढ़े रहे महिलाओं के प्रति अपराध के मामले, चौंकाने वाले हैं MP के आंकड़े​​​​​​​
     देश तरक्की कर रहा है, नई-नई सरकारें बन रहीं हैं, महिलाओं के उत्थान और बेटी बचाने की बात भी हो रही है, लेकिन महिलाओं से दरिंदगी के मामले फिर भी नहीं थम रहे। बीते साल ऐसी बहुत सी रेप की घटनाएं हुईं जिसने देश को हिला के रख दिया। लोग इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरे, कैंडल मार्च निकाले, अपराधियों को सज़ा दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किए। लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला।
     
  • Video: MP में दरिंदों ने दिनदहाड़े किया लड़की का चीरहरण, वीडियो हुआ वायरल
    प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। दिनदहाड़े लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़ किया जाता है। दिल दहला देने वाली वारदातों के पीछे समाज के ही कुछ दरिंदों का हाथ होता है। ऐसे अपराधियों को न तो समाज का और न ही कानून का भय होता है।

     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News